न्यूज

Bengal Chunav 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग...3 बजे तक 78.68% मतदान

jantaserishta.com
29 April 2026 3:45 PM IST
Bengal Chunav 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग...3 बजे तक 78.68% मतदान
x
देखें वीडियो.
Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात किया गया है. कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां लगाई गई हैं.
पहले चरण में भारी मतदान के बाद, पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनावों में भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है. दोपहर 3 बजे तक, 142 सीटों पर 78.68% मतदाता अपने मत डाल चुके हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान बुधवार को भांगर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया. इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) मतदान एजेंटों को डराने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. सुरक्षा चिंताओं के चलते निर्वाचन आयोग ने कम से कम सात विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों की तैनाती की, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी और विस्फोटक के संभावित इस्तेमाल को रोका जा सके.
कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है. उन्होंने विशेष रूप से भवानीपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी मतदान शांतिपूर्वक जारी है, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारीचुनाव लड़ रहे हैं. हकीम ने यह भी बताया कि कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ, जहां वह खुद बीजेपी के राकेश सिंह के खिलाफ मैदान में हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा देखने को मिल रहा है. नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंडनेफ्यू (भतीजे) चंद्र कुमार बोस ने गोलपार्क स्थित सिटी कॉलेज में अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, 'यहां मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन कुछ जगहों पर समस्याएं बताई जा रही हैं. टॉलीगंज में हमें खबर मिली है कि केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से कतार में खड़े रहते हुए दस्तावेज दिखाने को कह रहे हैं. केंद्रीय बलों को दस्तावेज जांचने का अधिकार नहीं है, जब तक कि कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो. केवल चुनाव अधिकारी ही वोटर आईडी या वोटर स्लिप की जांच कर सकते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. आज लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. बंगाल की जनता धर्म से ऊपर उठकर एकता में विश्वास करती है और खुद को भारतीय मानती है. कोई भी पार्टी धर्म के नाम पर विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश करेगी तो उसे बंगाल में समर्थन नहीं मिलेगा. राज्य की जनता विभाजन की राजनीति को सिरे से खारिज कर देगी.'
बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता निर्वाचन क्षेत्र में कई जगहों पर ईवीएम पर टेप लगा मिलने की शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए बंगाल के चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल ने फलता में जहां-जहां ईवीएम पर टेप लगा मिला है, वहां फिर से मतदान कराने ऐलान कर दिया है. बता दें कि इस सीट से टीएमसी ने जहांगीर खान को मैदान में उतारा है, जहां से पहले भी मतदाताओं को धमकाने की जानकारी सामने आती रही हैं. साथ ही चुनाव आयोग ने इस इलाके में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस परवेर्यक्षक नियुक्त किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story