न्यूज

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

jantaserishta.com
3 Jun 2026 11:54 AM IST
ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण
x
नई दिल्ली: पैन-इंडिया स्टार राम चरण का मानना है कि किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी पहचान और सराहना अपने घर और अपने देश से होती है। उनके अनुसार, वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल करना खुशी की बात है, लेकिन इसकी शुरुआत अपने लोगों के प्यार और समर्थन से होती है।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान राम चरण ने ग्लोबल पहचान और भारतीय दर्शकों से मिलने वाली सराहना के बीच संतुलन को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों का अपना महत्व है, लेकिन अपने घर और अपने लोगों का प्यार सबसे पहले आता है।
राम चरण ने कहा कि वह हमेशा अपने लोगों से मिले उसी प्यार के साथ रहना चाहते हैं, जो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में मिला था। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता की नींव उसके घर और समाज से ही पड़ती है। इसलिए सबसे पहले अपने लोगों की तारीफ और स्वीकार्यता मिलनी जरूरी है।
अभिनेता ने आगे कहा, "जब किसी दूसरे देश के लोग आपके काम की सराहना करते हैं, तो वह भी बेहद खास अनुभव होता है। जापान, लॉस एंजिलिस और अन्य देशों के दर्शकों से अपने काम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से खुशी होती है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय सिनेमा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच रहा है और वहां के दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।"
राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जून को रिलीज होने जा रही है। स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में वह एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे तीन अलग-अलग खेलों में दक्ष है।
फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इसमें जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story