खेल

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर बबीता फोगाट ने सुझाव देते हुए कही ये बात

Janta se Rishta
3 Sep 2020 10:27 AM GMT
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर बबीता फोगाट ने सुझाव देते हुए कही ये बात
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए। बबीता ने ट्वीट किया, ‘खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं।' उन्होंने कहा, ‘राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा।'

संवाददाताओं ने जब इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो बबीता ने कहा, ‘खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसकी जगह यह किसी खिलाड़ी के नाम पर होता तो अधिक उपयुक्त होता।' उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं और खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते हुए अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे अगर ये किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा।' खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

खेलों से सम्बंधित पुरस्कार सिर्फ़ महान व सम्मानित खिलाड़ियों के नाम पर ही होना चाहिए ना कि किसी ‘राजनैतिक व्यक्ति’ के।

‘राजीव गांधी रत्नखेल ’ पुरस्कार का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर किए जाने का सुझाव आपको कैसा लगा।

https://jantaserishta.com/news/legendary-all-rounder-david-capell-passed-away-was-ill-for-a-long-time/

Next Story