न्यूज

बुलढाणा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 May 2026 1:16 PM IST
बुलढाणा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार
x
बुलढाणा: बुलढाणा जिले में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच एटीएस ने अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ताजा घटना में एटीएस ने नाशिक की ओर जा रहे दो फरार आरोपियों को रास्ते में ही धर दबोचा। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नाशिक की ओर जा रहे थे, तभी नाशिक एटीएस टीम ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब इस प्रकरण में कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एटीएस आगे की जांच में जुटी हुई है।
चिखली तहसील के रायपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पिंपरी कोली गांव में एटीएस ने मध्यरात्रि करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक बड़ी सफलता हासिल की। एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अवैध हथियार बेचने वाला एक व्यक्ति गांव में आया हुआ है। टीम ने तुरंत जाल बिछाया और शुभम पवार (22 वर्ष, निवासी वर्धा) को रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही अपराध में इस्तेमाल हुई एक फोर व्हीलर गाड़ी भी जब्त कर ली गई। शुभम पवार पिस्टल बिक्री के लिए लेकर आया था। रायपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
एटीएस और स्थानीय पुलिस दोनों ही टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में शुभम पवार ने हथियारों की सप्लाई से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग के और सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं।
बुलढाणा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर एटीएस की सख्ती से स्थानीय स्तर पर राहत की खबर है, लेकिन साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की जांच गहराई से की जा रही है। यदि अन्य राज्यों या जिलों से भी लिंक सामने आए तो कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story