न्यूज

अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर 'ओपन एआई' ने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग सीमित की, पहले चुनिंदा पार्टनर्स को मिलेगा एक्सेस

jantaserishta.com
27 Jun 2026 12:45 PM IST
अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर ओपन एआई ने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग सीमित की, पहले चुनिंदा पार्टनर्स को मिलेगा एक्सेस
x
नई दिल्ली: अमेरिका की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपन एआई ने अपने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग को फिलहाल सीमित रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि 'सोल', 'टेरा' और 'लूना' नाम के नए एआई मॉडल्स को शुरुआती दौर में केवल कुछ भरोसेमंद पार्टनर्स के लिए लिमिटेड प्रीव्यू के रूप में जारी किया जाएगा। आने वाले कुछ हफ्तों में इन्हें व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना है।
ओपन एआई के मुताबिक, नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स में रीजनिंग, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि लॉन्च से पहले उसने इन मॉडल्स की क्षमताओं की जानकारी अमेरिकी सरकार को दी थी। इसके बाद सरकार के अनुरोध पर सीमित लॉन्च का फैसला लिया गया, ताकि हाल ही में जारी साइबर सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत उन्नत एआई मॉडल्स के मूल्यांकन के लिए व्यापक ढांचा तैयार किया जा सके।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि अगले कुछ हफ्तों में इन मॉडल्स को चैटजीपीटी, एपीआई और कोडेक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि ओपन एआई का कहना है कि वह नहीं चाहता कि सरकार की ओर से लॉन्च से पहले प्रीव्यू की यह प्रक्रिया भविष्य में स्थायी नियम बन जाए।
ओपन एआई ने 'जीपीटी-5.6 सोल' को सबसे कठिन वैज्ञानिक कार्यों के लिए अपना फ्लैगशिप मॉडल बताया है। वहीं 'टेरा' को एंटरप्राइज और डेवलपर कार्यों के लिए संतुलित विकल्प बताया गया है, जो जीपीटी-5.5 जैसी क्षमता लगभग आधी लागत पर उपलब्ध कराता है। 'लूना' को सबसे तेज और किफायती मॉडल बताया गया है, जो कम लागत वाले उपयोगों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने कहा कि 'सोल' जुलाई से चुनिंदा ग्राहकों के लिए सेरेब्रस हार्डवेयर पर उपलब्ध होगा और यह 750 टोकन प्रति सेकंड तक की गति से काम करेगा। इसमें अधिकतम तार्किक प्रयास और अल्ट्रा मोड जैसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यह जटिल कोडिंग, रिसर्च और मल्टी-स्टेप कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेगा।
बता दें कि सेरेब्रस सिस्टम्स एक अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हार्डवेयर कंपनी है। इस बीच, अमेरिकी एआई कंपनी एन्थ्रोपिक को भी अपने शक्तिशाली मिथोस '5 मॉडल' को राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने के बाद कुछ भरोसेमंद पार्टनर्स के लिए दोबारा सीमित रूप से उपलब्ध कराने की मंजूरी मिल गई है। इससे दो सप्ताह पहले अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विदेशी नागरिकों को 'मिथोस 5' और 'फेबल 5' मॉडल्स तक पहुंच देने पर रोक लगा दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story