न्यूज
असम: जोरहाट विमान हादसे को लेकर यूएई ने भारत के प्रति जताई संवेदना
jantaserishta.com
14 Jun 2026 11:45 AM IST

x
नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने असम के जोरहाट में हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रालय ने असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स प्लेन क्रैश में मारे गए वायुसैन्यकर्मियों के मामले में भारत के साथ एकजुटता जताई है। इस हादसे में पांच वायुसैनिकों की मौत हो गई थी।
यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस दुखद घटना पर मारे गए लोगों के परिवारों और भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार सुबह 10 बजे एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई थी। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, जिसके बाद एयरफोर्स और एयरपोर्ट की अग्निशमन टीमों ने तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की।
भारतीय वायुसेना ने एक बयान में बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे असम के जोरहाट में एक रूटीन उड़ान के दौरान आईएएफ का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अभी क्रैश वाली जगह पर जांच चल रही है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की उम्मीद है। टेक्निकल एक्सपर्ट और एयरफोर्स के अधिकारी क्रैश वाली जगह की जांच कर रहे हैं जबकि शुरुआती जांच जारी है।
सोवियत मूल का एएन-32 एक ट्विन-इंजन वाला सामरिक परिवहन विमान है, जो दशकों से भारतीय वायुसेना के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों और हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्रों में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है।
इससे पहले भी ये विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। जून 2019 में जोरहाट वायुसेना स्टेशन से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए उड़ान भरने वाला आईएएफ का एक एएन-32 विमान लापता हो गया था। व्यापक खोज अभियान के बाद विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में मिला और उसमें सवार सभी 13 सैन्यकर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया था।
Tagsअसम
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





