न्यूज
असम सीएम हिमंता बोले- 'सेवा सेतु' से लोगों की उंगलियों पर पहुंच रही सरकारी सेवाएं
jantaserishta.com
3 July 2026 11:55 AM IST

x
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 'सेवा सेतु' प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिकों तक आसानी से सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। यह प्लेटफॉर्म राज्य में डिजिटल पब्लिक सर्विस डिलीवरी की सबसे बड़ी पहलों में से एक बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम लोगों तक आसानी से सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। 'सेवा सेतु' के जरिए असम सरकार 800 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है। नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में उठाए गए इस बड़े कदम के तहत प्लेटफॉर्म से अब तक 1.5 करोड़ से अधिक सेवाएं दी जा चुकी हैं।"
मुख्यमंत्री की ओर से शेयर जानकारी के अनुसार, 'सेवा सेतु' ने 47 सरकारी विभागों और तीन स्वायत्त छठी अनुसूची परिषदों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है। इससे नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 1.5 करोड़ से अधिक आवेदन आए और सेवा निस्तारण दर 90 प्रतिशत से अधिक है, जो पूरे राज्य में सार्वजनिक सेवाओं में बेहतर कार्यक्षमता को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पोर्टल के माध्यम से 94,000 से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया है और कुल शिकायत निवारण दर 86 प्रतिशत रही है।
राज्य के डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के हिस्से के तौर पर 'सेवा सेतु' को डिजिलॉकर के साथ पूरी तरह से एकीकृत कर दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने आधिकारिक दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रूप से प्राप्त और स्टोर कर सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म 'उमंग' मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल 'डिजिटल इंडिया' के विजन के साथ जुड़ी हुई है और इसका मकसद सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाकर जीवन को आसान बनाना है।
Tagsसेवा सेतु
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





