न्यूज

एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

jantaserishta.com
1 Oct 2026 10:22 AM IST
एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई
x
निशिन: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। बारिश की वजह से गीले आउटफील्ड के कारण कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 20 ओवर की जगह 13 ओवर का मैच खेला गया। पाकिस्तान को जीत के लिए 112 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। माज सदाकत 7 गेंदों पर 15 और उस्मान खान 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सईम अयूब ने 12 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने की गति बरकरार रखी।
6.1 ओवर में 53 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम को हसन नवाज और अब्दुल समद ने संभाला। दोनों ने 32 गेंदों पर नाबाद 59 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया और एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली।
इससे पहले टॉस गंवाकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 45 के स्कोर पर अपने शीर्ष 4 बल्लेबाज गंवा दिए। यहां से तौहिद हृदोय और मोसद्दक हुसैन ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 53 रन की अहम साझेदारी की। तौहिद 25 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। मोसद्दक ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मेहदी हसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया। ओपनर सैफ हसन ने 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के लिए स्पिनर सुफियान मुकिम सबसे सफल गेंदबाज रहे। मुकिम ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। अराफात मिन्हास ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सईम अयूब ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story