न्यूज

एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी

jantaserishta.com
25 Sept 2026 10:20 AM IST
एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी
x
निशिन: एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के ग्रुप बी का मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हांगकांग और ओमान के बीच खेला गया। हांगकांग ने 41 रन से मुकाबला जीता। हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 121 रन बनाए थे। हफीज खान ने 37 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा बाबर हयात ने 25 गेंदों पर 23, कप्तान यसिम मुर्तजा ने 14 गेंदों पर 18 और एहसान खान ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। शिव माथुर ने 12 रन की पारी खेली।
ओमान के लिए मोहम्मद अल बलुशी ने 3, सुफयान मेहमूद, सुहेब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी और समीर ओथमैन ने 1-1 विकेट लिए। 122 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ओमान की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर लक्ष्य का पीछा करने की हिम्मत नहीं कर सका।
पारी की शुरुआत करने आए शुएब अल बलुशी ने 26 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान सुफयान मेहमूद ने 35 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। अब्दुल जलील ने नाबाद 15 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज हांगकांग के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना सकी और 41 रन से मैच हार गई।
हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला ने 3, मोहम्मद गजनाफर ने 2 और नसरुल्ला राणा ने 1 विकेट लिया। मलेशिया से मिली हार के बाद हांगकांग के लिए यह जीत बेहद अहम थी। हांगकांग का ग्रुप मैच समाप्त हो गया। ओमान अपना अगला मैच मलेशिया के साथ शनिवार को खेलेगा। हांगकांग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मलेशिया पर निर्भर है। अगर मलेशिया ओमान को हरा देती है, तो हांगकांग और मलेशिया ग्रुप बी से क्वार्टर फाइनल में चले जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story