न्यूज
एशियन गेम्स: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद ने लिए 4 विकेट
jantaserishta.com
24 Sept 2026 9:34 AM IST

x
निशिन: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हरा दिया। जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे मोहम्मद अकरम ने 29 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। करीम जनत ने 23 गेंदों पर 21 और कप्तान दरविश रसूली ने 27 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जापान के लिए शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए। थॉमस और डेविस को 1-1 विकेट मिला। 130 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी जापान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर खो दिया। दूसरे विकेट के लिए रियो सकुरानो-थॉमस और कप्तान फ्लेमिंग ने 31 रन की साझेदारी की। फ्लेमिंग 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद थॉमस और बेंजामिन डेविस के बीच तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हुई। इस समय तक लग रहा था कि जापान अफगानिस्तान को टक्कर देने की स्थिति में है। लेकिन इसके बाद पूरी टीम बिखर गई। 53 रन पर तीसरा विकेट खोने वाली जापान 19.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान ने 48 रन से जीत हासिल की। अफगानिस्तान के लिए अरब गुल मोमंद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अरब ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 8 रन देकर 4 विकेट लिए। नांगेयालिया खरोटी ने 3.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2 और नजबुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिया।
जापान का अगला मैच 26 सितंबर को नेपाल से और अफगानिस्तान का 25 सितंबर को नेपाल से है।
TagsAsian Games
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





