न्यूज
राष्ट्रीय पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' का दबदबा, आदित्य धर बोले- ईमानदारी, साहस और निष्ठा के साथ बनाई फिल्म
jantaserishta.com
19 July 2026 9:26 AM IST

x
मुंबई: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है। आदित्य धर ने हाल ही में 'धुरंधरः द रिवेंज' का निर्देशन किया।
फिल्म 'आर्टिकल 370' ने सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 3 पुरस्कार जीतकर राष्ट्रीय पुरस्कारों में अपना दबदबा कायम किया।
आदित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा नोट लिखा।
उन्होंने कहा, "'आर्टिकल 370' के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना एक ऐसा क्षण है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह मेरे लिए गर्व की बात है, बेहद भावुक कर देने वाला है और मेरे दिल को अपार कृतज्ञता से भर देता है। जब हमने इस फिल्म को बनाना शुरू किया था, तब हमारा मकसद पुरस्कारों के पीछे भागना नहीं था। हम एक दृढ़ विश्वास से प्रेरित थे, एक ऐसी कहानी को ईमानदारी, साहस और निष्ठा के साथ कहना। अब यह देखना वाकई बहुत भावुक कर देने वाला है कि देश भर के दर्शकों ने इस सफर को इतना पसंद किया और अब इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, "इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए मैं सम्मानित जूरी का तहे दिल से आभारी हूं और उन सभी लोगों का भी जिन्होंने 'आर्टिकल 370' को देखा, समर्थन दिया, इस पर बहस की और इस पर विश्वास किया। आपके प्यार ने इस फिल्म को पर्दे से परे एक जीवंतता दी। यह सम्मान हमारे असाधारण निर्देशक आदित्य सुहास जांभले का है, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ विश्वास ने हर दृश्य को आकार दिया। यामी गौतम धर और प्रियामणि का भी, जिन्होंने अपने अभिनय में इतनी गहराई, शक्ति और प्रामाणिकता लाई। शाश्वत सचदेव का भी, जिनका संगीत हमारी फिल्म की आत्मा बन गया। हमारी कास्ट और क्रू के हर सदस्य का भी, जिनकी अथक मेहनत, जुनून और विश्वास ने असंभव को संभव कर दिखाया।"
जियो स्टूडियोज की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा, "आर्टिकल 370 के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना जियो स्टूडियोज में हम सभी के लिए बेहद भावुक क्षण है। मैं इस फिल्म में अपना दिल लगाने वाले हर व्यक्ति के प्रति गहरी कृतज्ञता, विनम्रता और गर्व महसूस करती हूं। हमने इस सफर की शुरुआत पुरस्कारों को ध्यान में रखकर नहीं की थी। हमारा मानना था कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे ईमानदारी, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ बताया जाना चाहिए। दर्शकों के दिलों को छूते हुए और अब भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाना हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है। इस सम्मान के लिए सम्मानित जूरी और आर्टिकल 370 को देखने, अपनाने, इस पर चर्चा करने और इसका समर्थन करने वाले हर दर्शक के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। यह सम्मान हमारे अद्भुत निर्देशक आदित्य सुहास जांभले का है, जिनकी दूरदृष्टि कभी नहीं डिगी। यामी गौतम धर का भी, जिन्होंने अपने अभिनय में ईमानदारी और भावनात्मक गहराई लाई। शाश्वत सचदेव का भी, जिनका संगीत फिल्म की धड़कन बन गया।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारी पूरी कास्ट और क्रू के हर सदस्य को, जिनके जुनून, लगन और समर्पण ने इस सफर को मुमकिन बनाया। सबसे बढ़कर आदित्य धर, जो शब्दों से परे खास हैं, और लोकेश धर, बी62 में हमारे सहयोगी, जिनका इस कहानी पर विश्वास कभी नहीं डिगा। उनके साथ इस सफर को साझा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही है। जियो स्टूडियोज में हम हमेशा से मानते आए हैं कि सार्थक कहानियों में लोगों को प्रभावित करने, सोचने पर मजबूर करने और अमिट छाप छोड़ने की शक्ति होती है। यह सम्मान हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है और हमें उन कहानीकारों का समर्थन करते रहने के लिए प्रेरित करता है जो उद्देश्य और प्रामाणिकता के साथ कहानियां कहने का साहस रखते हैं। यह उत्सव उन सभी लोगों का है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।"
Tagsआर्टिकल 370
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





