न्यूज

पंजाब में हथियार तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस बोली- कड़ी कार्रवाई करेंगे

jantaserishta.com
26 May 2026 1:03 PM IST
पंजाब में हथियार तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस बोली- कड़ी कार्रवाई करेंगे
x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था। अब पुलिस ने एक तरफ जहां इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ एक एक करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस गिरोह में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके। इससे आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने के बाद इनकी आपूर्ति किन लोगों के बीच में की जाती थी, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, जिसके आधार पर अब यह जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में संलिप्त लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग पूर्व में किस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
वहीं, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के मामले पंजाब की शांति व्यवस्था में खलल पैदा कर सकते हैं। लिहाजा, इस तरह की स्थिति को हम अपने राज्य में किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी पंजाब पुलिस की ओर से हथियार तस्करी में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story