न्यूज
किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर की पोस्ट, '52 साल में आपने जिंदगी की दी बड़ी सीख '
jantaserishta.com
14 Jun 2026 1:04 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर रविवार को 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट साझा किया।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर किरण खेर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में अनुपम खेर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।
उन्होंने लिखा, "मैं आपको लगभग 52 सालों से जानता हूं। इनमें से कई साल मैंने आपके एक फैन के तौर पर बिताए, कई साल दोस्त के रूप में और लगभग 41 साल पति के रूप में। जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है, लेकिन कई बार हमें यह एहसास काफी समय बाद होता है कि हमने किसी इंसान से कितना कुछ सीखा है।''
अपने पोस्ट में अनुपम ने आगे लिखा, ''जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे महसूस होता है कि मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। आपने मुझे यह सीख किसी शब्दों के जरिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के जीने के तरीके के जरिए दी।''
पोस्ट के अनुपम खेर ने किरण खेर की मजबूती, ईमानदारी और दोस्ती की खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मेरी जिंदगी में होने के लिए, मेरी ताकत बनने, अपनी ईमानदारी, दोस्ती, और बस तुम जैसे हो, उसके लिए शुक्रिया। मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। हम दोनों मिलकर जन्मदिन को खास मनाएंगे।''
अनुपम खेर और किरण की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जिनसे उनके बेटे सिंकदर खेर हैं। दूसरी ओर, अनुपम खेर भी पहले से शादीशुदा थे। हालांकि समय के साथ दोनों अपनी-अपनी वैवाहिक जिंदगी में कठिन दौर से गुजरे। इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी हुई और उन्होंने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझना शुरू किया। बाद में दोनों ने अपने-अपने पुराने रिश्तों से अलग होकर एक नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।
आखिरकार 26 अगस्त 1985 को अनुपम खेर और किरण खेर ने शादी कर ली। तब से लेकर आज तक दोनों का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में गिना जाता है।
Tagsकिरण खेर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





