न्यूज
अभिनेता प्रदीप रावत को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, लिखा-मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा
jantaserishta.com
5 Aug 2026 10:35 AM IST

x
मुंबई: दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। अभिनेता को याद करते हुए अभिनेता अनूप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर खास नोट लिखा।
अनूप ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता के साथ तस्वीरें शेयर की। अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने बताया कि ऑफ कैमरा वह सिर्फ जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक प्रेरणा रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "प्रदीप रावत सर, मुझे आप जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं। 1990 में एक बच्चे के रूप में आपको अश्वत्थामा का रोल करते देखने से लेकर, बड़े होकर आपको गजनी के रूप में, अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का रोल करने तक। कैमरे के बाहर आप सिर्फ एक गाइडिंग लाइट और जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक इंस्पिरेशन रहे हैं। जो लोग आपको जानते हैं वे जानते हैं कि आपका सफर कैसा रहा है और मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा।"
उन्होंने लिखा, "आपने अपनी जिंदगी को एक शेर की तरह जिया है, अब शांति से आराम करें। दुनिया को मनोरंजित करने के लिए आपका धन्यवाद। ओम शांति।" अभिनेता प्रदीप के घर में पत्नी और बेटा विक्रमादित्य हैं। अभिनेता के निधन की खबर उनके पुराने साथी और अभिनेता यशपाल शर्मा ने दी।
यशपाल, जो 'लगान' फिल्म में भी प्रदीप के साथ थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में लिखा, "प्रदीप रावत, हमारे लगान के गजनी देवा। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाले अभिनेता ने तीन दशक से ज्यादा समय में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में काम किया था। उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म 'छावा' में देखा गया था, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म थी। यह शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल 'छावा' का अडैप्टेशन है। इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी हैं।
Tagsअनूप सिंह
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





