न्यूज

केरल आबकारी मामले में एंटो ऑगस्टीन की सास ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा

jantaserishta.com
3 Oct 2026 3:08 PM IST
केरल आबकारी मामले में एंटो ऑगस्टीन की सास ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा
x
कलपेट्टा: एक निजी मलयालम चैनल के प्रबंध निदेशक एंटो ऑगस्टीन की सास लिली जोस ने केरल की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। यह याचिका वायनाड के वाझावट्टा में एक घर से भारी मात्रा में शराब जब्त होने के बाद दर्ज आबकारी मामले से जुड़ी है।
आबकारी विभाग की ओर से पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए एंटो ऑगस्टीन की सास लिली जोस ने कलपेट्टा अदालत का रुख किया। कोर्ट इस याचिका पर 7 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
यह कदम तब उठाया गया, जब आबकारी अधिकारी पूछताछ के लिए नोटिस देने सुल्तान बाथरी के कोलियाडी में लिली जोस के घर पहुंचे। घर पर ताला लगा मिला और अधिकारी अभी तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं।
गौरतलब है कि अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी को केरल लाने के वादे से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने वाझावट्टा स्थित घर की तलाशी के दौरान शराब जब्त की थी। आबकारी विभाग को लगभग 67 लीटर शराब और वाइन मिली, जिसमें 43 लीटर से अधिक विदेशी शराब, लगभग 4.8 लीटर विदेशी वाइन, 5.5 लीटर केरल में बनी शराब और 860 मिलीलीटर मिलिट्री शराब शामिल थी।
आबकारी अधिनियम की धारा 55 (आई), 55(ए) और 58 के तहत आबकारी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एंटो ऑगस्टीन को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चार दिन हिरासत में रखा गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। एंटो ने सुल्तान बाथरी मजिस्ट्रेट कोर्ट और हाई कोर्ट के समक्ष यह दावा किया कि यह घर उनका नहीं है। उनके वकीलों ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2022 में जब्त की गई इस संपत्ति को बाद में लिली जोस ने 2.10 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इस दावे के चलते उत्पाद शुल्क विभाग ने अपनी जांच का दायरा लिली तक बढ़ा दिया। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने स्वामित्व के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बचाव पक्ष लिली की ओर से कथित खरीद से जुड़ा सिर्फ एक सर्टिफिकेट पेश कर सका, न कि मालिकाना हक ट्रांसफर करने वाला कोई रजिस्टर्ड सेल डीड। अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि रेवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार एंटो ऑगस्टीन ही उस प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एक रसीद से पता चला कि 18 मार्च 2026 को मुत्तल पंचायत में उसके नाम पर 8,068 रुपए का बिल्डिंग टैक्स जमा किया गया था।
17 सितंबर को, जिस दिन अंतो को गिरफ्तार किया गया था, पंचायत सचिव की ओर से जारी किए गए एक प्रमाण पत्र में भी कथित तौर पर उन्हें ही घर का मालिक बताया गया था। जांच टीम ने एंटो और उसके रिश्तेदारों की ओर से कथित तौर पर घर में आयोजित समारोहों और सभाओं के डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। बताया गया कि आबकारी विभाग अब संपत्ति के स्वामित्व और कब्जे को स्थापित करने के लिए लिली से सीधे पूछताछ करना चाहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story