खेल

स्पेन की तरफ से गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने अंसु फाति

Janta se Rishta
7 Sep 2020 1:14 PM GMT
स्पेन की तरफ से गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने अंसु फाति
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में यूक्रेन के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत में गोल कर स्पेन के फुटबॉलर अंसु फाति ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। फाति अपने देश की तरफ से गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यूक्रेन के खिलाफ फाति ने मैच के 32वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह 17 साल 311 दिन की उम्र में गोल करने वाले सबसे युवा स्पेनिश फुटबॉलर बन गये। पिछला रिकार्ड जुआन एराजाक्विन के नाम पर था जिन्होंने 1925 में 18 साल 344 दिन की उम्र में गोल किया था।

यूक्रेन के खिलाफ मुकाबले में स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के तीसरे मिनट में ही सर्गियो रामोस ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रामोस ने मैच के 29वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल के तीन मिनट बाद ही मैच के 32वें मिनट में फाति ने गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

स्पेन की तरफ से चौथा ओर अंतिम गोल 84वें मिनट में फेरेन टोरेस ने किया और टीम ने 4-0 से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ग्रुप चार में अब स्पेन चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि जर्मनी के दो और स्विट्जरलैंड का एक अंक है।

https://jantaserishta.com/news/corona-report-of-england-cricketer-came-positive-tournament-match-canceled/

https://jantaserishta.com/news/kangaroo-team-needs-to-plan-against-jose-butler-mitchell-starc/

Next Story