न्यूज

डीआर कांगो के कोच देसाब्रे को लगा एक और बड़ा झटका, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली पिता के निधन की खबर

jantaserishta.com
2 July 2026 12:07 PM IST
डीआर कांगो के कोच देसाब्रे को लगा एक और बड़ा झटका, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली पिता के निधन की खबर
x
अटलांटा: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में मिली हार के कुछ ही घंटों बाद कांगो डीआर के हेड कोच सेबेस्टियन देसाब्रे को निजी तौर पर एक और बड़ा झटका लगा है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें अपने पिता के निधन की खबर मिली, जिसके बाद माहौल बेहद भावुक हो गया और प्रेस कॉफ्रेंस तुरंत समाप्त कर दी गई।
नॉकआउट मुकाबले में डीआर कांगो ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी और शुरुआत में बेहतरीन खेल दिखाया। मैच के सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने अपना पहला इंटरनेशनल गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पहले बराबरी का गोल किया और फिर दूसरा और निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। इस हार के साथ कांगो का ऐतिहासिक सफर राउंड ऑफ 32 में समाप्त हो गया।
मैच के बाद जब कोच देसाब्रे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी एक अधिकारी ने फ्रेंच भाषा में उनके पिता के निधन की सूचना दी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल पूरी तरह बदल गया। अधिकारी ने संवेदना व्यक्त करते हुए घोषणा की कि बातचीत समाप्त की जा रही है। शुरुआत में कोच को खबर पर यकीन नहीं हुआ। कुछ क्षणों के बाद उन्होंने धीरे से धन्यवाद कहा और तुरंत उठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम से बाहर चले गए।
कांगो डीआर ने इस टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। टीम ने अपने पहले फीफा वर्ल्ड कप में नॉकआउट चरण तक पहुंचकर इतिहास रचा। इससे पहले उन्होंने ग्रुप चरण में शानदार खेल दिखाते हुए उज्बेकिस्तान को हराते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई थी। 1974 के बाद डीआर कांगो ने यह पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डीआर कांगो ने अपने खेल से हर किसी को खासा प्रभावित किया।
हार के बाद कोच देसाब्रे ने कहा कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अनुभव की कमी साफ तौर पर दिखी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत की लेकिन आखिरी क्षणों में कुछ मौके गंवाना भारी पड़ा। उन्होंने कहा, "हम निराश हैं क्योंकि हमें भरोसा था कि हम आगे जा सकते हैं। हमने अच्छा खेला लेकिन दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ने मौके का फायदा उठाया। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।" देसाब्रे ने आगे कहा कि डीआर कांगो में फुटबॉल लगातार सुधार की ओर है और यह टीम के लिए सीखने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस स्तर के मैच खेलकर और बेहतर बनेंगे और भविष्य में मजबूत वापसी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story