न्यूज
भावुक दिलजीत दोसांझ, बोले- 'यह एनर्जी मेरी नहीं, माइकल जैक्सन और चमकीला जैसे दिग्गजों की देन है'
jantaserishta.com
8 Jun 2026 11:43 AM IST

x
मुंबई": पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दिलरजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह कहते दिख रहे है कि आज वह जिस मंच पर खड़े हैं और जो एनर्जी को महसूस कर रहे हैं, वह उनके दिग्गजों की देन है। उनका यह वीडियो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस से पहले का है।
वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "यह एनर्जी सिर्फ मेरी नहीं है; यह उन कलाकारों से आई है, जिन्होंने पंजाबी संगीत को दुनिया तक पहुंचाने की शुरुआत की थी।"
अपने वीडियो में दिलजीत ने कई महान कलाकारों के नाम लिए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ''यह एनर्जी माइकल जैक्सन, अमर सिंह चमकीला, लाला चंद यमला जट्ट, गुरदास मान, सुरिंदर शिंदा, कुलदीप मानक और मोहम्मद सदीक जैसे दिग्गजों की देन है। इन सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत की और पंजाबी संगीत को एक पहचान दी, जिसकी वजह से हम जैसे कलाकार इस मुकाम तक पहुंच पा रहे हैं। अगर ये कलाकार शुरुआत नहीं करते, तो आज यह सफलता संभव नहीं होती।''
वीडियो में दिलजीत स्टेज पर अपने मशहूर गाने 'पहले ललकारे' को गाते दिख रहे हैं, जो उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का है।
स्टेज पर दिलजीत कहते है, ''आज हर वह कलाकार मेरे साथ है जिसने पंजाबी संगीत के लिए मेहनत की है। लाला चंद यमला जट्ट यहां है, कुलदीप मानक यहां है, मोहम्मद सदीक यहां है और चमकीला भी मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में यहां है। मैं इस समय खुद को अकेला नहीं मानता।''
दिलजीत दोसांझ सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tagsदिलजीत दोसांझ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





