न्यूज
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक संग रिश्ते पर कही बात, बोले- विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है
jantaserishta.com
28 Sept 2026 11:36 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रहा है। दोनों ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई बार एक-दूसरे के काम और सोच को लेकर खुलकर बात भी की है।
अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर खास बातें लिखी है। उन्होंने कहा कि पिता और बेटे की सोच अलग हो सकती है, दोनों का चीजों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन आखिर में उनकी मंजिल एक ही रहती है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''पिता पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठें, विचार अलग-अलग हो चाहे, मंजिल के ही ऐंठे।'' इस बात के जरिए उन्होंने कहा कि एक ही परिवार में होने के बावजूद दो पीढ़ियों की सोच हमेशा एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। इसके बावजूद एक-दूसरे के लिए सम्मान और रिश्ते की अहमियत बनी रह सकती है।
अमिताभ ने आगे लिखा, ''मैं नई पीढ़ी का हमेशा सम्मान करता हूं। विचार और रास्ते अलग होने के बावजूद मंजिल एक ही रहती है। हर रास्ते का मकसद एक ऐसी मंजिल तक पहुंचना होना चाहिए, जो सभी के लिए फायदेमंद हो।''
उन्होंने अपने और अभिषेक के रिश्ते को लेकर लिखा, ''यह रिश्ता एक-दूसरे को जानने, समझने, खोजने और ऐसी मंजिल तय करने का रहा है, जो सभी के लिए बेहतर हो। प्यार और सम्मान को इस रिश्ते का अहम हिस्सा है। शुभचिंतकों का प्यार।''
अमिताभ बच्चन फिलहाल टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। यह शो ब्रिटिश फॉर्मेट 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है। शो में कंटेस्टेंट्स से कई सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। जवाब न पता होने पर कंटेस्टेंट्स को लाइफलाइन भी दी जाती हैं।
TagsAmitabh Bachchan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





