न्यूज

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शाइना एनसी बोलीं- एकनाथ शिंदे का फोकस सिर्फ महाराष्ट्र के विकास पर

jantaserishta.com
17 Jun 2026 11:48 AM IST
ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच शाइना एनसी बोलीं- एकनाथ शिंदे का फोकस सिर्फ महाराष्ट्र के विकास पर
x
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की सलाह दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा ध्यान केवल महाराष्ट्र के विकास और प्रगति पर केंद्रित है।
शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने बताया कि अमरावती, नांदेड़, सोलापुर, कोल्हापुर, परभणी और लातूर समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नेता लगातार शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। यह सरकार के मजबूत प्रशासन और विकास मॉडल पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है।
शाइना एनसी ने कहा कि 'ऑपरेशन टाइगर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने या किसी तरह की राजनीतिक अटकलें लगाने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि लोग अपनी इच्छा से शिवसेना में शामिल होने का फैसला कर रहे हैं, तो उनका स्वागत है। जो भी निर्णय महाराष्ट्र की जनता और राज्य के हित में होगा, पार्टी उसका स्वागत करेगी।
गौरतलब है कि 'ऑपरेशन टाइगर' महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में इसे एक रणनीतिक अभियान के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना-यूबीटी) में एक और बड़ी टूट की आशंका लग रही है।
चर्चाओं के अनुसार, इस अभियान का लक्ष्य उद्धव ठाकरे गुट के बचे हुए नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसदों को अपने पक्ष में लाना और उन्हें शिंदे गुट में शामिल कराना बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच शाइना एनसी के बयान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शिवसेना नेतृत्व फिलहाल किसी राजनीतिक अभियान की चर्चा से अधिक विकास और संगठन विस्तार पर जोर दे रहा है। पार्टी का दावा है कि लगातार बढ़ता जनसमर्थन और नए नेताओं का जुड़ना उसकी बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story