न्यूज

अलीपुर हिट एंड रन केस: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

jantaserishta.com
16 July 2026 11:32 AM IST
अलीपुर हिट एंड रन केस: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की जान गई थी। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अलीपुर की घटना के बाद कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ करन और नीरज शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल गाड़ी को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। कानून के अनुसार जांच पूरी करने के लिए इस मामले पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।
दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर हुई। एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मी टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ा।
घायल अवस्था में हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की पहचान अमित के रूप में हुई, जो नरेला ट्रैफिक सर्कल में स्पीड मॉनिटरिंग के लिए स्पीड गन लगा रहे थे। वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। शुरुआती जांच में पुलिस ने वाहन की पहचान की और उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story