न्यूज
एआई बनेगा बदलाव की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं को जिम्मेदारी से इस्तेमाल का आह्वान: मेलानिया ट्रंप
jantaserishta.com
10 Jun 2026 8:50 AM IST

x
वॉशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला (फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल साहस और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी बदलाव लाने वाली ताकत है जो उद्योगों को नया रूप दे सकती है, समुदायों को मजबूत बना सकती है और शिक्षा के नए अवसर पैदा कर सकती है।
व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में जहां पहली बार आयोजित किए गए 'प्रेसिडेंशियल एआई चैलेंज' के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेलानिया ट्रंप ने प्रतियोगिता से ज्यादा एआई के व्यापक प्रभावों पर बात की। उन्होंने एआई को सामाजिक और आर्थिक बदलाव का एक बड़ा माध्यम बताया।
उन्होंने कहा, “आज का दिन नए दरवाजे खोलने के बारे में है। जब नए अवसर मिलते हैं, तो लोगों के जुनून को नई दिशा मिलती है, हौसला बढ़ता है और सपने पूरे होने लगते हैं। एआई प्रेरणा देता है।”
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीकें नवाचार और व्यक्तिगत सफलता के लिए पहले से कहीं ज्यादा अवसर दे रही हैं।
उन्होंने कहा, “अपने जीवन के इस दौर का उपयोग अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए करें। बड़े सोचें, साहस के साथ आगे बढ़ें और सबसे महत्वपूर्ण बात, तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में अमेरिका की अग्रणी स्थिति को बनाए रखने में योगदान दें।”
मेलानिया ने कहा कि एआई पहले से ही लगभग हर आर्थिक क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है और भविष्य में देश को आकार देने में इसकी भूमिका और भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, आज तकनीक हर व्यवसायिक क्षेत्र का हिस्सा है। आपने एआई की संभावनाओं को पहचाना और ऐसे विचार विकसित किए जो स्वास्थ्य सेवा, पोषण, सार्वजनिक सुरक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में अमेरिका के भविष्य को आकार देंगे।”
एआई के सामाजिक प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी तक आसान पहुंच इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है।
उन्होंने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी समुदायों को मानव इतिहास में अब तक दर्ज की गई सबसे बड़ी मात्रा में जानकारी तक पहुंच देता है। ज्ञान तक यह व्यापक पहुंच समाज, उद्योगों, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था और यहां तक कि सांस्कृतिक विविधता के प्रति हमारी सोच को भी गहराई से बदल देगी।”
उन्होंने आगे कहा, “समझदारी और सहिष्णुता बढ़ेगी, और बदलाव बहुत तेज गति से आएंगे।”
मेलानिया ट्रंप ने कहा कि एआई सरकार की सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समुदायों को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है।
उन्होंने कहा, “एआई की मदद से हम अपनी सार्वजनिक कल्याण योजनाओं को अधिक प्रभावी और अधिक कुशल बना सकते हैं। यह हमें अधिक व्यक्तिगत और बेहतर शिक्षा देने में मदद करता है, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।”
उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एआई को केवल एक उपकरण न समझें, बल्कि प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखें।
उन्होंने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग नए रास्ते खोजने, नई संभावनाओं के द्वार खोलने और अंततः व्यक्तिगत विकास और सफलता हासिल करने के लिए करते रहें।”
Tagsएआई
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





