न्यूज
एआई एक ऐसा 'राक्षस' है, जिसे इंसानों ने खुद बनाया है : आदिल हुसैन
jantaserishta.com
24 July 2026 10:58 AM IST

x
मुंबई: इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने एक तरफ जहां दुनियाभर की जानकारियों को हमारी उंगलियों पर खड़ा कर दिया है। वहीं, अत्यधिक और अप्रामाणिक सूचनाओं का कबाड़खाना भी पैदा किया है। हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अभिनेता आदिल हुसैन ने इस विषय पर अपनी राय साझा की।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक काम का टूल है ही लेकिन असली ज्ञान केवल डेटा या जानकारी जुटाना नहीं बल्कि अपनी अपने विचारों में तालमेल और मौलिकता लाना है। आज के समय में, जब एल्गोरिदम और बाजार की ताकतें हमारी पसंद और सोच को तय कर रही हैं, तब मौलिक विचार बने रहना ही सबसे बड़ी चुनौती है।
उन्होंने समझाते हुए कहा, "इंटरनेट एक बहुत बड़ी ताकत है लेकिन उसके अच्छे और बुरे दोनों पहलू हैं। हमें बुरे पक्ष में भी अच्छी चीजें ढूंढनी होंगी। यही बात एआई पर भी लागू होती है। एआई की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसने लोगों का बहुत सारा डेटा उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया है। इससे कई लोगों का शोषण हुआ है, जबकि इसका फायदा दुनिया के कुछ बड़े और अमीर लोगों को ही मिला है। इसलिए एआई भी एक ऐसा 'राक्षस' है जिसे इंसानों ने खुद बनाया है।"
एआई की अपनी राय साझा करते हुए अभिनेता ने कहा, "मेरे हिसाब से एआई की असली बुद्धिमत्ता नहीं है। यह सिर्फ इंसानों द्वारा पहले से बनाई गई जानकारी को इकट्ठा करके उसे प्रोसेस करने वाला एक सिस्टम है। इसमें हम खुद से नया या मौलिक बनाने की क्षमता नहीं है। यह सामान्य स्तर के लोगों के काम को आसान बना सकता है, लेकिन इसमें असली रचनात्मकता, कला या मौलिक सोच नहीं है। इसलिए एआई से मिलने वाली जानकारी को सोच-समझकर और परखकर इस्तेमाल करना चाहिए।"
अभिनेता आदिल हुसैन की बात करें, तो वे फिल्म पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आदिल एक सख्त और अनुशासन-प्रिय पिता की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
Tagsआदिल हुसैन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





