न्यूज
ही-मैन में स्केलेटर के किरदार को लेकर उत्साहित आदित्य मेनन, तीन दक्षिण भारतीय भाषाओं में दी आवाज
jantaserishta.com
2 Jun 2026 12:41 PM IST

x
चेन्नई: हॉलीवुड फिल्म ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ में आइकॉनिक खलनायक स्केलेटर के किरदार को आवाज देने वाले वाले कलाकार आदित्य मेनन ने इसे अपने करियर का यादगार और मजेदार अनुभव बताया है।
फिल्म 5 जून को भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। आदित्य मेनन ने तीन दक्षिण भारतीय भाषाओं तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन में स्केलेटर को अपनी आवाज दी है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही ‘ही-मैन’ फ्रैंचाइजी देखने वाले दर्शकों के लिए स्केलेटर सबसे यादगार और खतरनाक विलेन रहा है। करिश्माई, शक्तिशाली, अनप्रेडिक्टेबल और थिएट्रिकल एनर्जी से भरा यह किरदार कई पीढ़ियों के दर्शकों के लिए पैन-इंडियन विलेन रहा है। तीन अलग-अलग भाषाओं में इस किरदार को आवाज देना उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा अनुभव रहा।
आदित्य मेनन ने बताया कि स्केलेटर की खास बात उसकी पर्सनैलिटी का विविधताओं से भरा होना है। वह खतरनाक और ताकतवर है, लेकिन साथ ही उसमें बेपरवाह और नाटकीयता भी है। एक कलाकार के रूप में उन्हें इस किरदार के अलग-अलग रंगों के साथ प्रयोग करने, इम्प्रोवाइज करने और नई चीजें आजमाने का भरपूर मौका मिला। हर भाषा की अपनी लय और स्वाद होने के कारण डबिंग का काम और भी रोचक और रचनात्मक हो गया।
अभिनेता ने अभिनेता जेरेड लेटो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इंग्लिश वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी है। आदित्य ने हर भाषा के हिसाब से स्केलेटर को दर्शकों के अनुरूप बनाने की कोशिश की है, ताकि दक्षिण भारत के दर्शकों को भी किरदार से गहरा जुड़ाव महसूस हो। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फैंस को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा जितना उन्हें डबिंग करते समय आया।
फिल्म में प्रिंस एडम यानी ही-मैन की भूमिका में निकोलस गैलिट्जिन, टीला के रोल में कैमिला मेंडेस भी हैं। इसके अलावा इदरीस एल्बा, एलिसन ब्री, मोरेना बैकारिन और क्रिस्टन विग भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रैविस नाइट निर्देशित यह फिल्म पॉप कल्चर की फैंटेसी दुनिया को नई पीढ़ी को दिखाती नजर आएगी।
सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग इंटरनेशनल, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





