न्यूज
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने गणेश पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की सुविधा दी
jantaserishta.com
12 Sept 2026 4:08 PM IST

x
मुंबई: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शनिवार को कहा कि वह मुंबई में आगामी गणेश उत्सव को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने गणेश पंडालों के लिए घरेलू दर पर अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
इस पहल से शहरभर के गणेश पंडालों को उत्सव के दौरान भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। गणेश पंडाल आवेदन जमा करने के 48 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “गणेश पंडालों के लिए भरोसेमंद अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराकर हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्सव की भावना निर्बाध बिजली के साथ मनाई जाए। यह पहल हमारे ग्राहकों की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
पंडाल अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘न्यू कनेक्शन’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा, “पिछले साल हमने पूरे शहर में 1,000 से अधिक गणेश पंडालों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई थी। इस साल हमने कनेक्शन की मंजूरी में तेजी लाने और पूरे उत्सव के दौरान भरोसेमंद बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। किसी भी समस्या का तेजी से समाधान करने के लिए हमारी समर्पित क्विक रिस्पॉन्स टीम को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है।”
गणेश पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने सभी आयोजकों से बिजली की वायरिंग के लिए केवल अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने की अपील की है।
इसके अलावा, प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी 167 से अधिक मूर्ति विसर्जन स्थलों पर 2,958 फ्लडलाइट्स के जरिए रोशनी की व्यवस्था करेगी। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने कहा कि पंडाल आयोजकों के लिए सुरक्षा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें पंडाल स्थल पर बिजली की वायरिंग पूरी तरह तैयार रखना, मीटर केबिन में केवल अधिकृत कर्मचारियों को प्रवेश, कनेक्शन के लिए मानक वायर और स्विच का इस्तेमाल, आपात स्थिति के लिए एक सिंगल आइसोलेशन पॉइंट, तारों को मानक इंसुलेशन टेप से सुरक्षित रूप से टेप करना और मीटर केबिन एवं स्विच तक पहुंच का रास्ता साफ रखना शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त कंपनी आयोजकों से आग्रह किया वि वे यह सुनिश्चित करें कि कनेक्टेड लोड स्वीकृत लोड से अधिक न हो। साथ ही, मीटर केबिन के पास स्पष्ट संचालन निर्देशों वाला फायर एक्सटिंग्विशर, डेंजर बोर्ड और मीटर केबिन में उचित अर्थिंग सुनिश्चित करना जरूरी है।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने यह भी कहा कि पंडालों में अनधिकृत एक्सटेंशन या सीधे बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और वायरिंग में अनावश्यक जोड़ नहीं बनाए जाने चाहिए।
इसके अलावा, मीटर केबिन के प्रवेश द्वार तक पहुंच को बाधित नहीं करना चाहिए, स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और आम लोगों को फ्लडलाइट्स, पेडेस्टल्स, पंखों या इंसुलेटेड वायरिंग जॉइंट्स तक पहुंचने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





