न्यूज

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता

jantaserishta.com
14 Jun 2026 12:06 PM IST
खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, ब्रूनो के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता
x
मुंबई: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री टीना दत्ता इन दिनों गहरे सदमे में हैं। रविवार को उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो की मौत पर अपना दर्द बयां किया। टीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''मेरे प्यारे ब्रूनो को गए हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन मुझे अब भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ एक बुरा सपना हो। 10 जून को न सिर्फ ब्रूनो ने आखिरी सांस ली, बल्कि उस दिन मेरे अंदर का एक हिस्सा भी उसी दिन टूट गया। यह खालीपन अब बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।''
टीना ने कहा, ''घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां हर समय ब्रूनो की मौजूदगी महसूस होती थी, अब वहां सिर्फ सन्नाटा है। अब न उसकी भौंकने की आवाज सुनाई देती है, न उसका बार-बार ध्यान खींचने वाली डिमांड। कभी-कभी उसकी शरारतें मुझे थका देती थीं, लेकिन आज वही बातें मुझे सबसे ज्यादा याद आ रही हैं। अब घर पहले जैसा घर नहीं लगता।''
टीना ने बताया, ''9 जून की दोपहर यानी ब्रूनो की मौत से सिर्फ एक दिन पहले हमने साथ में कई तस्वीरें ली थीं। उस समय मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह उसके साथ की आखिरी तस्वीरें होंगी। अगर मुझे पता होता कि यह आखिरी दिन है, तो मैं उसे और ज्यादा देर तक अपने पास रखती, उसे और ज्यादा प्यार करती और कभी उसे खुद से दूर नहीं होने देती।''
अभिनेत्री ने बताया, ''अपने आखिरी दिनों में ब्रूनो काफी तकलीफ में था, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे की मुस्कान कभी नहीं गई। जब भी मैं उसे गले लगाती थीं, तो वह अपना सारा दर्द भूल जाता था। वह मेरी गोद में आते ही चैन की नींद सो जाता था। शायद उसे लगता था कि दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह यही हैं।''
टीना ने लिखा, ''मैं एक बार फिर ब्रूनो को गले लगाना, उसकी गर्माहट महसूस करना और उसकी आवाज सुनने के लिए कुछ भी कर सकती हूं। अब घर का हर कोना, हर रोज की आदत और दिन का हर पल मुझे उसकी याद दिलाता है। मैं उम्मीद करती हूं कि जहां भी ब्रूनो होगा, वह अब दर्द से मुक्त होगा और खुशी से दौड़ रहा होगा।''
उन्होंने कहा, ''ब्रूनो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा और उसकी यादें कभी खत्म नहीं होंगी। पिछले साढ़े 12 वर्षों में ब्रूनो परिवार का सबसे खास सदस्य बन गया था।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story