न्यूज
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर कर मां को दी जन्मदिन की बधाई, पुराने दिनों को किया याद
jantaserishta.com
20 Jun 2026 11:55 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी रविवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। मां के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों को याद किया। अभिनेत्री ने सुनंदा को अपनी सबसे बड़ी आलोचक, सबसे अच्छी दोस्त और सोलमेट बताया।
शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सुनंदा, पति राज कुंद्रा, बहन शमिता और बच्चों के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्होंने सुनंदा की जवानी के दिनों की तस्वीरें भी शामिल थीं।
अभिनेत्री ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे, मां! मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग, सबसे बड़ी ताकत, सबसे सख्त आलोचक, सबसे अच्छी दोस्त, टीचर, गाइड और सोलमेट, मेरी सब कुछ। आप मेरे लिए क्या मायने रखती हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आपके बेपनाह प्यार, आशीर्वाद और अटूट साथ के लिए धन्यवाद।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको अच्छी सेहत, शांति और खुशी मिले और आपके सभी सपने सच हों, क्योंकि आपको मुस्कुराते हुए देखने से ज्यादा खुशी मुझे किसी चीज से नहीं मिलती। मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं।"
51 वर्षीय शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो वे आखिरी बार सोनल जोशी की फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके साथ इस फिल्म में अमित साध, दिलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल भी थे।
यह फिल्म 38 वर्ष की पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत "सुखी" कालरा के जीवन पर आधारित है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से तंग आकर सुखप्रीत हाईस्कूल रीयूनियन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाती हैं। सुखी सिर्फ सात दिनों में कई तरह के अनुभव करते हुए अपनी टीनएज की यादें ताजा करती है और एक नई ऊर्जा के साथ लौटती है और एक महिला के तौर पर अपनी पहचान बनाती है।
Tagsशिल्पा शेट्टी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





