न्यूज

अभिषेक बनर्जी अपना किया हुआ भोग रहे, जनता का निर्णय सर्वोपरि: रामकृपाल यादव

jantaserishta.com
2 Jun 2026 12:37 PM IST
अभिषेक बनर्जी अपना किया हुआ भोग रहे, जनता का निर्णय सर्वोपरि: रामकृपाल यादव
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ठीक ही कहा है। गाय को माता के समान हम लोग मानते हैं और पूजा करते हैं। गाय पशुधन है, हम लोगों को अमृत देती है। गाय का आदर, सम्मान और रक्षा करना हम सब लोगों का कर्तव्य है। इसलिए सरकार हर स्तर पर विचार कर रही है और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कि पशुधन का नुकसान न हो।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि जो लोग गाय को माता नहीं समझते वे माता विरोधी हैं। जो माता का अपमान करेगा उसको माफ नहीं किया जाएगा। उनको ईश्वर ही माफ नहीं करेगा। गाय का पूजा करना हम सभी लोगों का नैतिक दायित्व है। गाय अमृत देती है। अमृत देने वालों को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो उसको माफ नहीं किया जाएगा।
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन को लेकर रामकृपाल ने कहा कि टीएमसी की सरकार को बंगाल की जनता ने हटा दिया, लेकिन अभिषेक बनर्जी और इनके कुछ लोग जनता के आक्रोश से बच नहीं पा रहे हैं। इनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए जा रहे हैं। मेरा मानना है कि जन आक्रोश को कोई रोक नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से अभिषेक बनर्जी की गुंडागर्दी थी, अत्याचार था, उसी का परिणाम है। उनको भोगना पड़ेगा। ममता बनर्जी रोती रहें, इससे क्या फायदा होने वाला है? जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। इनको हार स्वीकार करना चाहिए और घर में बैठ जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि टीएमसी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। टीएमसी डूबती हुई नाव है। जो सवार करेगा, वह नदी में डूब जाएगा। उसका भविष्य खत्म हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story