न्यूज
आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा
jantaserishta.com
28 Jun 2026 9:40 AM IST

x
एंटीगुआ: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद घोषित की। टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपने 271/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 401 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। यह टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। जांगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 373 गेंदों में 233 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक महज दूसरे मैच में लगाया। अपनी इस पारी में जांगू ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए।
वहीं, चेज ने भी दूसरे छोर से शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 324 गेंदों का सामना करते हुए 194 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, चेज दोहरे शतक से चूक गए और सोनल दिनुशा की गेंद पर आउट हुए। अल्जारी जोसेफ ने 20 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, शेमार जोसेफ 17 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से मिलन प्रियनाथ रत्नायके ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि सोनल दिनुशा और असिथा फर्नांडो ने दो-दो विकेट चटकाए।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी के आधार पर 318 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 308 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 15 रन बना लिए हैं। निशान मदुष्का 2 और कसुन राजिथा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पथुम निसांका दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर आउट हुए। कैरेबियाई टीम द्वारा ली गई लीड से श्रीलंका अभी भी 307 रन पीछे है।
Tagsआमिर जांगू
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





