न्यूज

आकाश चोपड़ा की नजर में वैभव 'आईपीएल 2026' के बेस्ट ओपनर, भुवनेश्वर सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

jantaserishta.com
2 Jun 2026 1:17 PM IST
आकाश चोपड़ा की नजर में वैभव आईपीएल 2026 के बेस्ट ओपनर, भुवनेश्वर सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सीजन रोमांच और दमदार प्रदर्शन से भरा रहा। हर सीजन की तरह इस बार भी कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस सीजन बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव किया है।
आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल की 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी को इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ इनिंग बताया। राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उनकी इस इनिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोबोर्ड पर 264 रन लगाने में सफल रही थी, जो टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
वहीं, आकाश ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को 'आईपीएल 2026' का बेस्ट ओपनर बताया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज के आसपास कोई भी नहीं रहा। वैभव के लिए यह सीजन शानदार रहा और उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए।
वैभव ने 'आईपीएल 2026' में कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 72 छक्के लगाते हुए क्रिस गेल (59 छक्के) का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वहीं, वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। वह एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बने।
आकाश ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को सीजन का बेस्ट मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चुना। क्लासेन ने 'आईपीएल 2026' में खेले 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए और वह 'आईपीएल 2026' में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल रहे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने डोनोवन फरेरा को सीजन का बेस्ट फिनिशर चुना। वहीं, आकाश ने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार को चुना। भुवनेश्वर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लाजवाब रहा। उन्होंने 16 मुकाबलों में 17.89 की इकोनॉमी से 28 विकेट चटकाए और वह इस सीजन दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story