न्यूज

लखनऊ के इंदिरा डैम में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

jantaserishta.com
23 May 2026 11:31 AM IST
लखनऊ के इंदिरा डैम में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में गर्मी से बचाव के लिए डैम में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही परिजनों को सूचित किया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर थाना बीबीडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा डैम में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना बीबीडी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान सूरज कुमार (28) पुत्र रामस्वरूप निवासी सरायशेख थाना बीबीडी के रूप में हुई। जब युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आगे बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मौके पर एवं अस्पताल में मौजूद रहे। अचानक बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसके पहले 17 मई को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यमुना नदी में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बचाए गए लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। यह दुखद घटना लालौली थाना क्षेत्र के कुनुवा का डेरा गांव में घटी, जब छह युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में बह गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान तापनी गांव के निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि चारों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। बाकी दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी से बचा लिया।
पुलिस ने लोगों से नदियों और जल निकायों में प्रवेश करते समय सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि जलस्तर और धाराएं अप्रत्याशित हो सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story