न्यूज

भिवंडी में बिल्डिंग गिरने से 9 की मौत, सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया दुख

jantaserishta.com
31 July 2026 1:34 PM IST
भिवंडी में बिल्डिंग गिरने से 9 की मौत, सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया दुख
x
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से शव निकाला है। राहत और बचाव का काम अभी जारी है, क्योंकि मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भिवंडी में बिल्डिंग गिरने से कुछ लोगों की मौत बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश नगर आयुक्त को दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दुख जताते हुए कहा, "कोहिनूर बिल्डिंग गिरने से 9 लोगों की जान गई। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं।" एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने खुद भिवंडी नगर आयुक्त अनमोल सागर और ठाणे कलेक्टर श्रीकृष्ण पंचाल से बात की है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है। घायलों का इलाज भिवंडी के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भी भर्ती किया जाएगा।
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाएगी। फिलहाल, प्रशासन का पूरा फोकस मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालने पर है।
बता दें कि यह घटना गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के भिवंडी जिले के बालाजी नगर क्षेत्र में स्थित चार मंजिला कोहिनूर इमारत के एक हिस्से के ढह जाने से घटी। बताया जा रहा है कि वहां मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें से प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे थे। स्थानीय नगर निगम ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story