न्यूज

आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम के सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें

jantaserishta.com
6 Jun 2026 3:02 PM IST
आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम के सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें
x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम की पांच प्रमुख बातें।
अय्यर कप्तान और तिलक उपकप्तान: आईपीएल में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तिलक वर्मा को अक्षर पटेल के स्थान पर नया उपकप्तान बनाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को मौका: 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। वैभव का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में कमाल का रहा, और उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी: अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव की टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। सूर्यकुमार को न तो आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और न ही एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जगह दी गई है। माना जा रहा है कि लगातार बल्ले से नाकामी सूर्यकुमार यादव के खिलाफ गई है।
प्रिंस यादव पर जताया गया भरोसा: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले प्रिंस यादव को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। प्रिंस ने आईपीएल में अपनी रफ्तार और शानदार लाइन एंड लेंथ से खासा प्रभावित किया था। यही वजह है कि वह सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं।
हर्षित की वापसी, बुमराह एशियन गेम्स में होंगे हिस्सा: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चोट से उबरने के बाद टी20 टीम में जगह दी गई है। इंजरी की वजह से हर्षित आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि वह एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story