न्यूज

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में 18 लोगों की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
11 Jun 2026 8:49 AM IST
दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में 18 लोगों की मौत, कई घायल
x
बेरूत: इजरायल और लेबनान के बीच जारी सीमा पर संघर्ष में दक्षिणी लेबनान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।
सिन्हुआ ने लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए बताया, सबसे घातक हमला टायर डेबबा शहर कस्बे में हुआ, जहां शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक नौ लोगों की मौत हुई और सात अन्य घायल हो गए।
हिज्‍बुल्लाह ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के कंतारा और बयादा इलाकों में इजरायली सैनिकों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया।
वहीं, इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में टायर और दक्षिणी लेबनान के अन्य इलाकों में हिज्‍बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया और उसके कई लड़ाकों को मार गिराया। सेना ने यह भी पुष्टि की कि हिज्‍बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में मौजूद इजरायली सैनिकों की ओर एक ड्रोन भेजा था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया।
एक बयान में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने बुधवार को कहा कि वह 'अंत तक' बातचीत जारी रखेंगे और उनका मानना है कि कूटनीति ही लेबनान की संप्रभुता बहाल करने का सबसे अच्छा रास्ता है।
राष्ट्रपति के बयान के अनुसार उन्होंने कहा, “युद्ध से किसी को कोई फायदा नहीं होता, सिर्फ सभी को नुकसान उठाना पड़ता है।” उन्होंने इजरायली हमलों को रोकने, इजरायली सेना की वापसी और लेबनान के आंतरिक मामलों में विदेशी दखलअंदाजी खत्म करने की मांग की।
इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को लेबनान की जनता के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया और उनसे हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ इजरायल का साथ देने की अपील की।
उन्होंने दावा किया कि इजरायल अब तक लगभग 10,000 हिज्‍बुल्लाह लड़ाकों को मार चुका है। उन्होंने कहा, “वे कहीं भी हों, हम उन्हें ढूंढ लेंगे।”
ये घटनाक्रम उस संक्षिप्त इजरायल-ईरान तनाव के बाद सामने आए हैं, जिसकी शुरुआत रविवार को बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों से हुई थी। हालांकि अप्रैल के मध्य में इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम हो गया था, लेकिन उसके बाद भी इजरायल लगभग रोजाना लेबनान में हमले करता रहा है। उसका कहना है कि वह हिज्‍बुल्लाह के ठिकानों और हथियारों को निशाना बनाता है। दूसरी ओर, हिज्‍बुल्लाह भी इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमले करता रहा है।
लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में लेबनान में 3,696 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11,413 लोग घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story