भारत
चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था तार-तार...इस VIDEO ने मचाई हलचल
jantaserishta.com
13 July 2026 5:57 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ पर्यटक बाघ के बाड़े के पास खड़े होकर नियमों की खुलेआम अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोगों ने बाड़े के अंदर कपड़ा फेंककर बाघ को उकसाने और उसका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा भी किया.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की हरकतें न सिर्फ जानवरों को तनाव में डालती हैं, बल्कि पर्यटकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं. सक्करबाग चिड़ियाघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में बाड़ों के आसपास कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी मानी जाती है.
इस मामले में सक्करबाग चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो हाल ही का है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, चिड़ियाघर के नियमों के तहत किसी भी वन्य प्राणी को चिढ़ाना, उकसाना या उसके बाड़े में कोई वस्तु फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
इसके बावजूद पर्यटकों ने ऐसा क्यों किया और घटना में शामिल लोग कौन हैं, इसकी जांच की जा रही है. यदि जांच में नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद एक बार फिर चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों द्वारा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





