भारत

Zomato का 10 मिनट में खाने की डिलीवरी का ऐलान, गृहमंत्री ने सवाल खड़े किए, कही ये बात

jantaserishta.com
25 March 2022 10:08 PM IST
Zomato का 10 मिनट में खाने की डिलीवरी का ऐलान, गृहमंत्री ने सवाल खड़े किए, कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato का 10 मिनट में खाने की डिलीवरी का ऐलान चर्चा में है. Zomato ने अपनी नई सर्विस Zomato Instant के तहत 10 मिनट में फूड डिलीवर करेगी. कंपनी के इस सर्विस को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. लोगों को मानना है कि कंपनी के इस ऐलान के बाद डिलीवरी एजेंट पर दबाव बढ़ेगा.

उधर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कंपनी के इस बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़े किए हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 10 मिनट में खाना डिलीवर करने के दबाव में हादसे होने की आशंका रहेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, कि 'ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी को नहीं करने देंगे चाहे वो जोमैटो हो या कोई. उधर, चेन्नई पुलिस ने भी जोमैटो से इस सर्विस को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.
इतना ही नहीं, उन्होंने इस सर्विस पर सवाल उठाते हुए कहा, वास्तव में 10 मिनट में 4 किलोमीटर कैसे जाएगा कोई? वह भी शहर के अंदर, यह तो आम आवाम की जान से खिलवाड़ है. वह कर्मचारी जिन्हें आप 10 मिनट में पहुंचाने के लिए दौड़ाओगे, इसलिए मैं कंपनी वालों को हिदायत दे रहा हूं कि आप इस तरह की सर्विस ना करें. सुरक्षित सफर को रहने दे किसी भी हादसे की जिम्मेदारी आप ही की होगी'.
उधर, चेन्नई पुलिस ने Zomato के अधिकारियों को बैठक के लिए बुला रहे हैं. इसमें वे अधिकारियों से 10 मिनट में डिलीवरी वाली सर्विस के बारे में पूरी जानकारी लेंगे. चेन्नई पुलिस कमिश्नर की रोजाना बैठक में Zomato की नई सर्विस पर चर्चा हुई. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों को बुलाने का फैसला किया गया है. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों से सर्विस के बारे में जानकारी मांगी जाएगी, साथ ही उनसे डिलीवरी एजेंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story