भारत

जीशान सिद्दीकी ने साझा की पिता बाबा सिद्दीकी की यादें, उमरा के दौरान मिली प्रशंसा की कहानी

jantaserishta.com
31 Oct 2024 5:07 PM IST
जीशान सिद्दीकी ने साझा की पिता बाबा सिद्दीकी की यादें, उमरा के दौरान मिली प्रशंसा की कहानी
x
मुंबई: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए समय और उनके प्रति लोगों के प्यार को याद किया है।
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "1999 में पापा के पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2019 में मेरे पहले चुनाव के बाद तक पापा और मैं हमेशा उमरा करते थे और चुनाव नामांकन दाखिल करने के बाद मक्का और मदीना जाते थे। पापा के बिना यह मेरा पहला उमरा होगा। लेकिन जैसे ही मैं जेद्दा हवाई अड्डे पर उतरा, कुछ स्थानीय लोगों ने मुझे रोक लिया और मेरे साथ एक तस्वीर क्लिक की और मुझे बताया कि वे मेरे पिता के प्रशंसक हैं। यही उन्होंने कमाया है, दुनिया भर में प्यार और सम्मान।
जीशान ने कहा कि यह वह प्यार और सम्मान है जो पापा ने दुनिया भर में अर्जित किया है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।
उल्लेखनीय है कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के टिकट पर बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2019 में जीशान सिद्दीकी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने थे। वह महाराष्ट्र विधानसभा में पहुंचने वाले युवा विधायक थे। साल 2021 में उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया था। सब कुछ ठीक चल रहा था। वह अपनी विधानसभा में सभी को साथ लेकर चल रहे थे। लेकिन, जब नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनका टिकट काट लिया गया तो वह नाराज हो गए।
जीशान ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ एनसीपी ज्वाइन किया। उनसे पहले उनके पिता बाबा सिद्दीकी भी एनसीपी ज्वाइन कर चुके थे। महाराष्ट्र की राजनीति में दिग्गज नेता रहे बाबा सिद्दीकी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story