भारत
अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन
jantaserishta.com
17 May 2023 1:05 PM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रहे जफरयाब जीलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। लंबे समय के बीमार चल रहे थे।
जीलानी के बेटे नजम जफरयाब ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ के निषाद अस्पताल में पूर्वान्ह करीब 11 बज कर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) के सचिव जफरयाब जिलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पहले भी एक दो बार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद स्वजनों ने इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जफरयाब जिलानी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और यूपी के अपर महाधिवक्ता के पद पर भी रह चुके हैं। जिलानी राजनीति में न होते हुए भी पिछले तीन दशक से देश की सुर्खियों में बने रहे। अयोध्या विवाद में जफरयाब जिलानी को लगातार मुस्लिम पक्ष की बात मजबूती से रखने के लिए जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद जफरयाब जिलानी को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का संयोजक भी बनाया गया था।
जिलानी के करीबियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पैर फिसलने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी।
Tagsअयोध्या बाबरी विवादमुस्लिम पक्षजफरयाब जिलानीजफरयाब जिलानी निधनAyodhya Babri disputeMuslim sideZafaryab JilaniZafaryab Jilani passed away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





