भारत

चुनावी मैदान में उतरेंगे युवराज सिंह

Nilmani Pal
21 Feb 2024 12:55 AM GMT
चुनावी मैदान में उतरेंगे युवराज सिंह
x

पंजाब। नवजोत सिंह सिद्धू के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौटने की जोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, भगवा पार्टी एक और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। दोनों को ही लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। आपको बता दें कि सिद्धू किसानों के मुद्दों पर केंद्र के तरीकों के आलोचक रहे हैं। हालांकि, पंजाब कांग्रेस में वह अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। वह पार्टी लाइन से अलग हटकर अपनी रैलियां निकाल रहे हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि वह अपनी पुरानी पार्टी में वापसी करना चाहते हैं।

कहा जाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस में उनकी एक नहीं चल रही है। इस सबके बीच भाजपा नेताओं को लगता है कि वह अपनी मूल पार्टी में फिर से शामिल हो सकते हैं। उन्हें पंजाब से लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भी बना सकती है। भाजपा के पदाधिकारी सोमदेव शर्मा ने कहा कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा, "उनके शामिल होने की प्रत्याशा में अन्य भाजपा नेताओं और संभावित उम्मीदवारों के साथ चर्चा चल रही है।" अमृतसर लोकसभा सीट परंपरागत रूप से भाजपा के लिए एक गढ़ रही है। सोमदेव शर्मा को इस बात का विश्वास है कि अगर पार्टी उन्हें अमृतसर से मैदान में उतारने का फैसला करती है तो सिद्धू एक विजयी उम्मीदवार हो सकते हैं।

आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भाजपा गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है, जहां से सनी देओल सांसद हैं। शर्मा ने कहा, "इसका हालिया संकेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनकी मुलाकात है।" इससे पहले भी भाजपा ने गुरदासपुर से विनोद खन्ना और देओल जैसे सेलिब्रिटी पैराशूट उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।


Next Story