भारत

युवराज सिंह गिरफ्तार के बाद बेल पर हुआ रिहा

Kunti Dhruw
17 Oct 2021 5:42 PM GMT
युवराज सिंह गिरफ्तार के बाद बेल पर हुआ रिहा
x
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में रविवार को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में रविवार को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तुरंत अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई भी हो गई है। युवराज सिंह पर इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत ने कहा कि युवराज हाई कोर्ट के निर्देशानुसार हिसार में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष जांच में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'गिरफ्तारी के बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। हम क्रिकेटर का फोन पहले ही बरामद कर चुके हैं।' युवराज सिंह के खिलाफ धारा 153 ए और 153 बी और एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
बता दें कि युवराज सिंह कुछ समय पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन पर बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच युजवेंद्र चहल को लेकर बात हो रही थी, तभी युवराज ने कथित दौर पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवराज जातिवादी टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे थे। उन्होंने कहा था, "ये (जातिसूचक शब्द) लोगों कोई काम नहीं है क्या युजी को.. युजी को देखा कैसा वीडियो डाला है।"


Next Story