भारत

युवराज सिंह ED के रडार पर, पूछताछ के लिए तलब किया

jantaserishta.com
16 Sept 2025 1:05 PM IST
युवराज सिंह ED के रडार पर, पूछताछ के लिए तलब किया
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. अधिकारियों के अनुसार, उथप्पा को 22 सितंबर को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है. युवराज को 23 सितंबर को को तलब किया गया है.
सूत्रों ने बताया कि यह मामला 1xBet नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. ईडी ने उथप्पा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए बुलाया है. उथप्पा इन दिनों एशिया कप 2025 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं.
उथप्पा इस केस में पूछताछ के लिए बुलाए गए चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं. इससे पहले ईडी ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से बीते हफ्तों में पूछताछ की थी. उधर, अभिनेता सोनू सूद को 1xBet अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में 24 सितंबर को ईडी ने तलब किया है, उन्हें दिल्ली मुख्यालय में पेश होना होगा,
इस मामले में ईडी ने सोमवार (15 सितंबर 2025) को पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया. वहीं, मंगलवार (16 सितंबर 2025) को बांग्ला अभिनेता अंकुश हजरा ईडी के सामने पेश हुए,
सूत्रों के अनुसार, इस केस में 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी समन भेजा गया है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं. यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है.
कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है. इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं. कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story