भारत
युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक रामपाल सिंह राजपूत हुए शामिल
Nil dhankar
16 Aug 2023 11:05 AM IST

x
यूपी. रायसेन जिले के बेगमगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा बेगमगंज के तत्वावधान में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गानों पर झूमते रहे। दशहरा मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए त्रिवेणी मंदिर महाराणा प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया।
इस मौके पर दुर्गेश प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कमल साहू नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी तथा युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए इस यात्रा में लगभग एक हजार मोटर साइकिलों ने भाग लिया।
Next Story





