भारत
वाईएसआरसीपी ने आंध्र के गवर्नर बनने पर जस्टिस नजीर को दी बधाई
jantaserishta.com
12 Feb 2023 2:50 PM IST

x
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को राज्य का नया गवर्नर बनाए जाने पर बधाई दी। वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने न्यायमूर्ति नजीर को बधाई दी।
विजयसाई रेड्डी ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर को हार्दिक बधाई। महामहिम का समृद्ध और विशाल अनुभव राज्य के लोगों की मदद करेगा। उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।
न्यायमूर्ति नजीर ने बिस्वा भूषण हरिचंदन का स्थान लिया है, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया।
ओडिशा के एक वरिष्ठ भाजपा नेता हरिचंदन ने जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने ई.एस.एल नरसिम्हन का स्थान लिया था, जो आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में काम कर रहे थे।
कर्नाटक के रहने वाले जस्टिस नजीर अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में थे।
उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में भी काम किया था और 2017 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
तीन तलाक विवाद पर फैसला सुनाने वाली फुल बेंच में जस्टिस नजीर भी थे। वह उन दो न्यायाधीशों में से एक थे जिन्होंने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाले बहुमत के फैसले का विरोध किया था।
Tagsआंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीअब्दुल नजीरआंध्र प्रदेश राज्यपालAndhra PradeshYSR Congress PartyAbdul NazirAndhra Pradesh Governor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





