भारत
अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेगी वाईएसआर कांग्रेस, विपक्ष को झटका
jantaserishta.com
27 July 2023 2:14 PM IST

x
फाइल फोटो
अमरावती: आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) केंद्र सरकार के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी। वाईएसआरसीपी नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने गुरुवार को घोषणा की है कि पार्टी केंद्र का समर्थन करेगी और प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी।
विजयसाई रेड्डी ने ट्वीट कर कहा, “अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलती है? मणिपुर और 2 शत्रु पड़ोसियों में अशांति के इस समय केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं है। यह एक साथ काम करने का समय है, एक-दूसरे के खिलाफ नहीं।''
वाईएसआरसीपी के लोकसभा में 22 सांसद हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान पार्टी ने प्रमुख विधेयकों को पारित करने के लिए संसद में केंद्र सरकार को समर्थन दिया है। जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और कहा कि वह चर्चा के कार्यक्रम के बारे में सूचित करेंगे।
Tagsवाईएसआर कांग्रेसअविश्वास प्रस्तावविपक्षआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़केंद्र सरकारysr congressno-confidence motionoppositionandhra pradeshandhra pradesh newscentral government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





