भारत
सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित रिहा कराया
jantaserishta.com
15 Jun 2023 6:01 PM IST

x
मचा हड़कंप.
विशाखापत्तनम: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद एमवीवी सत्यनारायणा की पत्नी, बेटी और ऑडिटर को पुलिस ने अपरहणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया। इस घटना के दौरान सांसद विशाखापत्तनम में नहीं थे। दरअसल, सांसद की पत्नी ज्योति और पुत्र शरद को एक गैंग ने अगवा करके एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जब सांसद के करीबी और ऑडिटर जी वेंकटेश्वर राव रुपए देने पहुंचे तो उन्हें भी अगवा कर लिया गया।
विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर त्रिविक्रम वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही तीनों को सुरक्षित रिहा करा लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों को हल्की चोटें आई हैं। ये पता नहीं चल सका है कि सांसद की पत्नी और बेटे को कब अगवा किया गया। लेकिन, गुरुवार को ऑडिटर के अगवा होने की सूचना मिली।
पुलिस ने हेमंत कुमार समेत दो लोगों को घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर ऑपरेशन चलाया और तीनों अगवा हुए लोगों को एलुरु-अमलापुरम हाईवे पर सुरक्षित रिहा करवाया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Tagsअपहरणवाईएसआर कांग्रेस सांसदसांसदविशाखापट्टनमविशाखापट्टनम न्यूज़विशाखापट्टनम पुलिसKidnappingYSR Congress MPMPVisakhapatnamVisakhapatnam NewsVisakhapatnam Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





