भारत
वाईएसआर कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में जाति आधारित आर्थिक जनगणना कराने की मांग की
jantaserishta.com
30 Jan 2023 3:33 PM IST

x
नई दिल्ल (आईएएनएस)| संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वाईएसआर कांग्रेस ने जाति आधारित आर्थिक जनगणना का आंकड़ा जारी करने की मांग करते हुए इसी आधार पर ही भविष्य में भी जनगणना कराने की मांग की। सर्वदलीय बैठक में वाईएसआर कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए वी. विजयसाई रेड्डी ने जाति आधारित आर्थिक जनगणना का आंकड़ा जारी करने और आगामी जनगणना भी इसी आधार पर कराने की मांग के साथ ही संसद सत्र की कम बैठकों का भी मुद्दा उठाया।
रेड्डी ने सरकार से महिला आरक्षण विधेयक लाने की भी मांग की। बैठक में बीजू जनता दल, टीआरएस और तृणमूल कांग्रेस ने भी महिला आरक्षण का समर्थन किया।
बिहार की महागठबंधन सरकार की तर्ज पर आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस की उनकी सरकार राज्य स्तर पर इस तरह की जनगणना क्यों नहीं करवा रही है, इस सवाल का जवाब देते हुए वी. विजयसाई रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस तरह की गणना कराने की कोई कानूनी वैधता नहीं होती है और यह केंद्र सरकार के द्वारा ही करवाया जाना चाहिए।
रेड्डी ने बताया कि देश में लगभग 50 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है। पिछड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति खासतौर से शैक्षणिक, स्वास्थ्य और रोजगार की हालत का आकलन किया जाना चाहिए ताकि उनकी वास्तविक हालत का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





