
x
बड़ी खबर.
हैदराबाद: हैदराबाद के मणिकोंडा में 21 साल की यूट्यूबर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक का नाम बोनू कोमाली, जिनका शव किराए के अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में संदिग्ध मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
रायदुर्गम थाना प्रभारी के मुताबिक, इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बोनू कोमाली की मां, जो कुवैत में काम करती हैं, को सुबह-सुबह एक टेक्स्ट मैसेज मिला. उस मैसेज में कोमाली ने अपनी मां के लिए प्यार और चिंता जताई थी. इसके बाद मां ने उनको कई बार कॉल किया, लेकिन बेटी की तरफ से जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनको चिंता हुई.
उन्होंने हैदराबाद में अपने परिचितों को जानकारी दी. वे लोग जब मणिकोंडा स्थित फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर कोमाली का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया. संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया गया है.
बोनू कोमाली मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं. वह हैदराबाद में साइंस ग्रेजुएशन कर रही थीं. पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूब पर भी सक्रिय थीं. लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करती थीं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी बताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि पिछले कुछ महीनों से वो भावनात्मक तनाव से गुजर रही थीं.
हालांकि, पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी. जांच के तहत पुलिस उनके मोबाइल फोन का डेटा, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधि खंगाल रही है. दोस्तों और जान-पहचान वालों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके.
Tagsहैदराबादमणिकोंडायूट्यूबर की संदिग्ध मौतयूट्यूबरHyderabadManikondaYouTuber's suspicious deathYouTuber
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





