भारत

यूटूबर की हत्या, पुलिस ने चौंकाने वाला किया खुलासा

jantaserishta.com
27 Aug 2023 7:00 PM IST
यूटूबर की हत्या, पुलिस ने चौंकाने वाला किया खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक यूटूबर की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई. मुरादाबाद की पुलिस ने इस संबंध में चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये बताया है कि यूट्यूबर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने ही पीट पीटकर कर दी थी. पुलिस ने इस सिलसिले में यूट्यूबर के दोनों दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए दोस्तों का नाम सुरेश और अरविंद है.
मुरादाबाद पुलिस को एक दिन पहले ही पता चला था कि गन्ने के खेत में एक लाश पड़ी है. जिसकी जांच के बाद हत्याकांड पर से पर्दा हटा. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 अगस्त को दर्ज कराई थी. एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि दोनों दोस्तों ने कार विवाद में यू ट्यूबर जितेंद्र की हत्या कर दी.
जितेंद्र मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके का रहने वाला था और पेशे से यूट्यूबर था. वारदात वाले दिन वह कुछ ही देर में वापस आने की बात कहकर अपने घर से निकला था लेकिन देर रात जब वापस नहीं आया तो जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस में शिकायत लिखवाई.
जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की. अगले दिन सुबह-सुबह एक अज्ञात शव पुलिस को जंगल में पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई. पता चला कि वह शव जितेंद्र का है, जिसकी गुमशुदगी के बारे में एक दिन पहले ही सूचना दी गई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर-परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने हत्या को लेकर दो युवकों पर शक जताया, जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की. दोनों ने पहले तो खुद को बेगुनाह बताया, लेकिन पुलिस ने सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में कार सीज होने के चलते दोनों दोस्त जितेंद्र से खफा थे. दोनों उसके बदले उससे पैसे की मांग कर रहे थे. जब पैसे नहीं मिले तो दोनों दोस्तों ने मौका पाकर जितेंद्र को गन्ने के खेत मे खींच लिया और डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. और शव को खेत में ही छिपा दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story