भारत

OMG! यूट्यूबर का LIVE वीडियो...अपनी मां से पहले विवाद और बाद में मारपीट करती दिखाई दे रही

jantaserishta.com
6 Nov 2025 4:39 PM IST
OMG! यूट्यूबर का LIVE वीडियो...अपनी मां से पहले विवाद और बाद में मारपीट करती दिखाई दे रही
x
वीडियो सामने आया.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूट्यूबर वंशिका पर अपनी मां और परिवार के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. वंशिका अपनी मां पर मकान और प्लॉट का बैनामा अपने मैनेजर हिमांशु के नाम कराने का दबाव बना रही थी. मां को गालियां देते और पीटते हुए वंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित मां ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.
वंशिका की मां बंटी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी वंशिका करीब दो साल से यूट्यूब चैनल ('वंशिका हापुड़ वीके') चलाती है और मैनेजर हिमांशु के संपर्क में आने के बाद घर छोड़कर उसके साथ रहने लगी.
मां का आरोप है कि हिमांशु उनकी बेटी को भड़काता है कि वह घर के जेवरात और मकान/प्लॉट का बैनामा उसके नाम कराए. वंशिका पहले भी जेवरात और पैसे लेकर जा चुकी है. शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर को वंशिका, हिमांशु और उसके भाई यश के साथ घर आई. वंशिका ने घर में घुसते ही मां से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी और कहने लगी कि "यह मकान व प्लाट मेरा है". विरोध करने पर वंशिका ने मां के साथ हाथापाई की, जिसके बाद हिमांशु और यश ने भी मां और बहन शिखा के साथ मारपीट की. इस दौरान वंशिका द्वारा मां को पीटने और गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ है.
सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर आई और समझाकर चली गई. इसके बाद वंशिका, हिमांशु और यश ने परिवार को धमकी दी कि अगर मकान और प्लॉट का बैनामा हिमांशु के नाम नहीं किया गया, तो वे मौका मिलते ही जान से मार देंगे.
पीड़ित मां बंटी ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर वंशिका, हिमांशु और यश के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है. पीड़िता मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story