भारत
यूट्यूबर के पिता और भाई निकले हत्यारे, इस कारण बहा खून
jantaserishta.com
11 Oct 2023 12:41 PM IST

x
हर हर शंभू गाया था, जिसके बाद उन पर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे थे.
मुजफ्फरनगर: सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज के पिता और भाई समेत चार लोगों को उनके चचेरे भाई की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि फरमानी के पिता और भाई ने अवैध संबंधों के शक में फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार, रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर माफी में पांच अगस्त को 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो सिंगर के पिता आरिफ, भाई फरमान और दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद सहित पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई.
एसपी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी शाकिर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पूछताछ के दौरान फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद के अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी. एसपी ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है.
बता दें कि पिछले साल सिंगर फरमानी नाज ने भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत 'हर हर शंभू' गाया था, जिसके बाद उन पर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे थे. देवबंद के एक मौलवी ने इसे गैर-इस्लामिक निषिद्ध करार दिया था.
मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज के यूट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, उन्होंने कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने 'हर-हर शंभू' गाकर कोई गलती नहीं की है. सिंगर फरमानी नाज ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी हिस्सा लिया था.
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 5 अगस्त को मोहम्मदपुर माफी गांव के बाहर शाम को खुर्शीद नाम के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मृतक खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 302 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया था. तीनों टीमों ने जांच-पड़ताल की. इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिए गए हैं. मृतक फरमानी नाज का चचेरा भाई था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





